फिर सक्रिय होगा मजबूत पश्चिमी विक्षोभ, बीकानेर सहित इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
फिर सक्रिय होगा मजबूत पश्चिमी विक्षोभ, बीकानेर सहित इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
जयपुर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ते ही एक बार फिर सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को अनेक स्थानों पर घना कोहरा, शीतलहर और शीत दिन की स्थिति देखने को मिली।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 31 जनवरी से सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से 31 जनवरी से 4 फरवरी तक 5 दिन तक मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।
इन संभागों में बारिश का अलर्ट
मौसम केंद्र जयपुर ने जयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं बारिश का अलर्ट जारी किया है।
यह अलर्ट 31 जनवरी, 1, 2, 3 और 4 फरवरी के लिए रहेगा।
कब और कहां होगी बारिश
31 जनवरी:
अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और बारिश की संभावना।
1 और 2 फरवरी:
उत्तरी व पूर्वी राजस्थान में अजमेर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग में मध्यम बारिश व मावठ का अलर्ट।
जोधपुर और बीकानेर संभाग:
अधिकांश क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना।
इन जिलों में वज्रपात की चेतावनी
31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच अलवर, डीग, धौलपुर, जयपुर, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर, सीकर और चूरू सहित कई जिलों में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
digeshbapeu