बीकानेर में चलेगी नई 75 इलेक्ट्रिक बसे ,गलियों से लेकर  गांव तक सुगम होगा सफर

75 new electric buses will run in Bikaner,

Jun 13, 2025 - 09:47
 0  361
बीकानेर में चलेगी नई 75 इलेक्ट्रिक बसे ,गलियों से लेकर  गांव तक सुगम होगा सफर

बीकानेर में चलेगी नई 75 इलेक्ट्रिक बसे ,गलियों से लेकर  गांव तक सुगम होगा सफर

Bikaner News:- बीकानेर की सड़कों पर नए साल से 75 नई बसें शुरू करने की योजना है। 2026 की शुरुआत से पीएम ई बस सेवा योजना के तहत बीकानेर में 75 ई बसे शुरू करने का निगम द्वारा दावा किया जा रहा है इसके लिए केंद्र सरकार ने राजस्थान के अलग-अलग शहरों के लिए टेंडर किए गए हैं। इसके लिए नगर निगम ने चार्टेड स्पीड नाम की फर्म के साथ एग्रीमेंट भी कर लिया। मयंक मनीष ने उस पर हस्ताक्षर किए। केन्द्र सरकार ने 10 हजार इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए 1310 करोड़ रुपए पहले ही आवंटित कर चुकी थी। राजस्थान में अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, जोधपुर, कोटा, उदयपुर और जयपुर में ई-बसों का संचालन शुरू हो गया है।

बीकानेर में इन रूटों पर संचालित होगी इलेक्ट्रिक बसे

बीकानेर शहर में इससे पहले भी कई बार सिटी बसें चलाने की कोशिश की गई है लेकिन कोई भी प्रयास सफल नहीं हो पाया। इस बार उम्मीद है कि बीकानेर डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा उठाए गए सकारात्मक कदमों से यह सपना साकार होगा। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इन बसों को सिटी बसें चलाने के रूट पर ही उन्हें विस्तार कर चलाया जाएगा। क्योंकि देशनोक करणी माता मंदिर बीकानेर का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है।  इसलिए बीकानेर से देशनोक के लिए ई बस चलाई जाएगी। जिससे उदयरामसर, पालना सहित कई गांव की सवारी को भी इसका लाभ मिल सकेगा। वहीं जयपुर रोड पर रायसर तक और नाल तक भी इन बसों का विस्तार किया जाएगा इसके साथ कोडमदेसर भेरूजी मंदिर, गंगानगर रोड पर बीछवाल, खारा इंडस्ट्री एरिया पर भी जगह तय होगी।

केंद्र सरकार उनके लिए ₹10000 प्रति किलो वाट की सब्सिडी भी देगी। बीकानेर में 75 बसें चलाने की तैयारी हो गई है। इसके लिए सिविल स्टैंड के लिए महाराजा गंगासिंह विवि के सामने गोचर में 5 हेक्टेयर जमीन आवंटित की गई है। सर्वे किए जाने के बाद स्टैंड बनाने की तैयारी चल रही है। यहीं इनका मूल स्टैंड होगा। बसें सुबह 5 बजे से रवाना होकर रात 10 बजे तक अपने रूट पर चलेंगी। रात में यहां आकर खड़ी होंगी। यहीं इनके चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे।

यह बसें अपने निर्धारित रोड पर चलने के बाद रात को अपने चार्जिंग पॉइंट पर जाकर चार्ज होगी। 14 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के शहरों के लिए 7293 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी भी दे गई जिसमें बीकानेर शहर भी शामिल है। बिजली और सिविल डिपो इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए 983.75 करोड़ रुपए की राशि भी मंजूर हो गई है। चार्टर्ड स्पीड ने 900 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें चलाने का टेंडर लिया है जिसके पास राजस्थान भी है।

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 1
Wow Wow 0