मां आशापुरा धाम के लिए निकला 125 सदस्यीय पैदल यात्रियों का मंडल

Aug 23, 2025 - 20:19
 0  2
मां आशापुरा धाम के लिए निकला 125 सदस्यीय पैदल यात्रियों का मंडल

मां आशापुरा धाम के लिए निकला 125 सदस्यीय पैदल यात्रियों का मंडल

बीकानेर। स्तुति और पूजा-अर्चना के बाद आज नत्थूसर गेट से मां आशापुरा धाम के लिए 125 सदस्यीय मंडल रवाना हुआ। मंडल की अगुवाई अध्यक्ष देवेंद्र बिस्सा कर रहे हैं। यह मंडल अष्टमी के दिन पोकरण स्थित मां आशापुरा दरबार पहुंचेगा।

मंडल में 30 महिलाएं, 95 पुरुष व बच्चे शामिल हैं। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्तिमय माहौल में मां के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े।

इस बार ब्रिज नारायण बिस्सा की 25वीं फेरी तथा उत्तम रंगा की 30वीं फेरी है। वहीं, संघ के सबसे वरिष्ठ पैदल यात्री राधाकिशन बिस्सा हैं, जो लगभग 44वीं बार यह यात्रा कर रहे हैं।

मंडल के अष्टमी को पोकरण पहुंचने के बाद दशमी को मां आशापूर्णा मंदिर में कड़ाही प्रसाद का भोग और भव्य जागरण का आयोजन होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0