Aaj ka rashifal 23 June: जानें आज अपनी राशि का हाल

आज का राशिफल 21 जून 2025: जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल। प्रेम, स्वास्थ्य, संतान और व्यापार के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें उपाय और ग्रहों की चाल।

Jun 23, 2025 - 06:54
 0
Aaj ka rashifal 23 June: जानें आज अपनी राशि का हाल
Aaj ka rashifal 23 June:

Aaj ka rashifal 23 June: जानें आज अपनी राशि का हाल

 
Aaj ka rashifal 23 June: आज का राशिफल 23 जून 2025
जानिए आपकी राशि के अनुसार कैसा रहेगा दिन – स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार पर विशेष दृष्टि
 
 मेष राशि
आज आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। परिवार में प्रेम बढ़ेगा। धन आगमन के योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान से संतुष्टि मिलेगी। व्यापार की स्थिति भी अनुकूल रहेगी। उपाय: हरी वस्तु का दान करें।
 
 वृषभ राशि
ओज और तेज बना रहेगा। ज़रूरत की हर चीज़ समय पर मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान की स्थिति संतुलित रहेगी। व्यापारिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। उपाय: मां काली को प्रणाम करें।
 
 मिथुन राशि
मन थोड़ा चिंतित रहेगा, खर्च अधिक हो सकते हैं। नेत्र विकार या सिर दर्द हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। उपाय: सफेद वस्तु पास रखें।
 
 कर्क राशि
कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। प्रेम, संतान और व्यापार उत्तम। शुभ समाचार मिल सकता है। उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
 
 सिंह राशि
कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य और व्यापार में सुधार होगा। प्रेम-संतान का सहयोग मिलेगा। उपाय: मां काली को प्रणाम करते रहें।
 
 कन्या राशि
भाग्य आपका साथ देगा। यात्रा के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार का संतुलन बना रहेगा। उपाय: शनि देव को प्रणाम करें।
 
 तुला राशि
कुछ प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। चोट या परेशानी संभव है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। उपाय: काली जी को प्रणाम करें।
 
 वृश्चिक राशि
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। व्यापार की स्थिति सशक्त रहेगी। उपाय: सफेद वस्तु का दान करें।
 
 धनु राशि
शत्रुओं पर विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति बेहतरीन रहेगी। व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। उपाय: हरी वस्तु का दान करें।
 
 मकर राशि
विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। भावुकता में बहकर कोई गलत निर्णय न लें। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति संतुलित। उपाय: काली जी को प्रणाम करें।
 
कुंभ राशि
भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य और व्यापार मजबूत रहेंगे। प्रेम-संतान से सहयोग मिलेगा। उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
 
 मीन राशि
पराक्रम रंग लाएगा। नौकरी व व्यवसाय में उन्नति होगी। अपनों का साथ बना रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा। प्रेम-संतान पक्ष संतोषजनक। उपाय: शिवजी का जलाभिषेक करें।