BIKANER VANDE BHARAT TRAIN: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, बीकानेर और जोधपुर से चलेगी 2 नई वंदे भारत ट्रेन 

Aug 20, 2025 - 10:17
Aug 20, 2025 - 10:20
 0  266
BIKANER VANDE BHARAT TRAIN: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, बीकानेर और जोधपुर से चलेगी 2 नई वंदे भारत ट्रेन 

BIKANER VANDE BHARAT TRAIN: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, बीकानेर और जोधपुर से चलेगी 2 नई वंदे भारत ट्रेन 

BIKANER VANDE BHARAT TRAIN: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही राजस्थान में वंदेभारत ट्रेन की डबल एंट्री होने वाली है। रेलवे ने जोधपुर के साथ-साथ बीकानेर को भी वंदेभारत ट्रेन से जोड़ने का फैसला किया है। दोनों ट्रेनें दिल्ली कैंट तक संचालित होंगी।

रेलवे अधिकारियों का दावा है कि इनके लिए नई रैंक अगले सप्ताह तक राजस्थान पहुंच जाएगी। इस महीने के अंत तक या सितम्बर के पहले सप्ताह में ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। रेलवे बोर्ड ने जोधपुर से वाया जयपुर व बीकानेर से वाया चूरू होते हुए दिल्ली कैंट तक वंदेभारत चलाने की हरी झंडी दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे इसकी तैयारी में जुट गया है।

जयपुर पहले से ही दो वंदेभारत ट्रेनों से जुड़ा है। यहां से अजमेर चंडीगढ़ वाया दिल्ली कैंट व उदयपुर से जयपुर वंदेभारत संचालित हो रही हैं। अब जोधपुर-दिल्ली कैंट वाया जयपुर शुरू होने से जयपुर को तीसरी वंदेभारत ट्रेन की सेवा मिल जाएगी।

बीकानेर से दिल्ली का सफर सवा छह घंटे में
बीकानेर से ट्रेन सुबह 5:45 मिनट में 448 किमी की दूरी तय कर सुबह 11:50 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। दिल्ली कैंट से ट्रेन शाम 4:45 रवाना होकर रात 11 बजे बीकानेर पहुंचेगी।

जोधपुर से सुबह-दिल्ली कैंट से दोपहर में चलेगी
जोधपुर से ट्रेन सुबह 5:30 बजे रवाना होकर दोपहर 1:30 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। जयपुर जंक्शन सुबह 9:35 बजे आएगी और 5 मिनट का ठहराव करेगी। दिल्ली कैंट से ट्रेन दोपहर 3:10 बजे रवाना होकर शाम 7:10 बजे जयपुर और रात 11:15 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 8 घंटे 05 मिनट में जोधपुर से दिल्ली कैंट (605 किलोमीटर) की दूरी तय करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1