बीकानेर-दिल्ली वंदेभारत ट्रेन: लालगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची रैक, पीएम मोदी जल्द दिखा सकते हैं हरी झंडी
बीकानेर-दिल्ली वंदेभारत ट्रेन: लालगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची रैक, पीएम मोदी जल्द दिखा सकते हैं हरी झंडी
बीकानेर न्यूज़। आधुनिक सुविधाओं से युक्त वंदेभारत ट्रेन जल्द ही बीकानेर और दिल्ली के बीच शुरू की जाएगी। घोषणा के तीन दिन बाद ही रविवार रात करीब 8 बजे ट्रेन की रैक बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंची, जिसे बाद में लालगढ़ रेलवे स्टेशन भेजा गया। ट्रेन शहर के बीच से गुजरते हुए लोगों की उत्सुकता का केंद्र बनी रही, कई लोगों ने वीडियो और फोटो भी लिए।
प्रधानमंत्री कर सकते हैं उद्घाटन
केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बताया कि वंदेभारत ट्रेन का संचालन बहुत जल्द शुरू किया जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं हरी झंडी दिखाकर इस रूट की शुरुआत करेंगे।
बीकानेर-दिल्ली वंदेभारत ट्रेन का रूट और समय
| स्टेशन | बीकानेर से दिल्ली कैंट (प्रस्थान/आगमन) | दिल्ली कैंट से बीकानेर (आगमन/प्रस्थान) |
|---|---|---|
| बीकानेर (BKN) | प्रस्थान: 05:45 | आगमन: 23:00 |
| रतनगढ़ (RTGH) | आगमन: 07:18, प्रस्थान: 07:20 | आगमन: 20:53, प्रस्थान: 20:55 |
| चूरू (CUR) | आगमन: 08:00, प्रस्थान: 08:05 | आगमन: 20:20, प्रस्थान: 20:25 |
| रेवाड़ी (RE) | आगमन: 10:45 | प्रस्थान: 18:00 |
| दिल्ली कैंट (DEC) | आगमन: 11:50 | प्रस्थान: 16:45 |
-
कुल दूरी: 447.39 किमी
-
समय: बीकानेर से दिल्ली कैंट: 6.05 घंटे, दिल्ली कैंट से बीकानेर: 6.15 घंटे
कब शुरू होगी सेवा?
अगस्त माह में ही बीकानेर-दिल्ली वंदेभारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने की संभावना है। जल्द ही प्रधानमंत्री द्वारा इसकी औपचारिक शुरुआत की जाएगी ।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
1