बीकानेर के होटल मालिक पर महिला को शराब पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज
महिला को होटल की छत पर शराब पीने के लिये मजबूर किया और जबरन शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
बीकानेर के होटल मालिक पर महिला को शराब पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज
बीकानेर। शहर के नामचीन होटल के मालिक पर महिला को जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाते हुए बीछवाल थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जयपुर की सीकर रोड निवासी 36 वर्षीय महिला ने पुलिस रिपोर्ट दी कि घटना 24 सितंबर की रात होटल में हुई। पीड़िता ने बताया कि वह 18 सितंबर को बीकानेर पहुंची और 23 सितंबर को सागर होटल में चेक-इन किया, जहां उसकी मुलाकात होटल मालिक से हुई। अगले दो दिन कई बार होटल मालिक से बातचीत प्रॉफेशनल केपेसिटी में हुई, लेकिन उसका व्यवहार मनोग्रसित जैसा था। BIKANER NEWS
पीड़िता ने कहा कि होटल मालिक ने उसकी गतिविधियों पर लगातार सवाल उठाए और नवरात्रा व्रत में बाधा डालने का प्रयास किया। आरोप है कि उसने महिला को होटल की छत पर शराब पीने के लिये मजबूर किया और जबरन शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने शिकायत की है कि आरोपी ने उसकी मिन्नतें सुनने के बावजूद दुष्कर्म किया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई और सुबह उठने पर शरीर में चोट के निशान और दर्द था। पीड़िता ने आशंका जताई है कि होटल मालिक ने घटना का वीडियो भी बनाया हो सकता है। BIKANER NEWS