बीकानेर: लक्ष्मीनाथ पार्क स्थित बाबा रामदेव मंदिर में पहली बार भंडारे का आयोजन
बीकानेर: लक्ष्मीनाथ पार्क स्थित बाबा रामदेव मंदिर में पहली बार भंडारे का आयोजन
बीकानेर। लक्ष्मीनाथ पार्क स्थित बाबा रामदेव जी के मंदिर में माघ सुदी दसम तिथि के अवसर पर पहली बार बाबा के भंडारे का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर बाबा रामदेव जी का विशेष श्रृंगार किया गया तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे और बाबा के दर्शन कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव जी से सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
digeshbapeu