बीकानेर: नाबालिग लड़की का बनाया फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट, अश्लील फोटो उपलोड कर दी बर्बाद व बदनाम करने की धमकी
बीकानेर: नाबालिग लड़की का बनाया फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट, अश्लील फोटो उपलोड कर दी बर्बाद व बदनाम करने की धमकी
जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ सोशल मीडिया पर ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने गुरुवार, 19 जून 2025 को स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 5 मई 2025 से कोई अज्ञात व्यक्ति उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट चला रहा है।
बीकानेर: नाबालिग लड़की का बनाया फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट, अश्लील फोटो उपलोड कर दी बर्बाद व बदनाम करने की धमकी
BIKANER NEWS : जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ सोशल मीडिया पर ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने गुरुवार, 19 जून 2025 को स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 5 मई 2025 से कोई अज्ञात व्यक्ति उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट चला रहा है। आरोपी ने पीड़िता की तस्वीरों को अश्लील तरीके से एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके साथ ही वह पीड़िता के रिश्तेदारों और परिवार वालों को भी ये अश्लील तस्वीरें भेज रहा है।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी मैसेज के जरिए धमकियां दे रहा है कि वह उसे और उसके परिवार को बर्बाद व बदनाम कर देगा। इस घटना से पीड़िता मानसिक रूप से परेशान होकर अवसाद में चली गई है। पीड़िता अपने पिता के साथ थाने पहुंची और पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की मदद से फर्जी अकाउंट और आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इस तरह के साइबर अपराधों को गंभीरता से लिया जा रहा है और आरोपी को जल्द पकड़ने के लिए तकनीकी जांच की जा रही है।