बीकानेर: 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Jun 16, 2025 - 16:14
 0  411
बीकानेर: 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

बीकानेर: 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

बीकानेर। देशनोक थाना क्षेत्र में 2 जून 2025 को 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों, दिलीप चारण और मनोज जोशी, को हिरासत में लिया है। पीड़िता के पिता ने दिलीप, मनोज, प्रिंस, और आदेश के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।


मामले की जांच कर रहे सीओ नोखा हिमांशु शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने 16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर दो बार अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि जब मनोज जोशी और दिलीप चारण उससे दुष्कर्म कर रहे थे, तब उनकी प्रिंस और आदेश से फोन पर बात हुई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनोज जोशी और दिलीप चारण को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। पूछताछ के बाद दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी।


प्रिंस और आदेश पर फोन पर बात करने का आरोप है, और पुलिस उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है। दोनों अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। 

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 2
Sad Sad 2
Wow Wow 0