बीकानेर: रेंज आईजी ओमप्रकाश पासवान का तबादला, हेमंत कुमार शर्मा बने नए IG

बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश पासवान का तबादला, हेमंत कुमार शर्मा बने नए IG। राजस्थान सरकार ने 91 आईपीएस, 133 आरएएस और 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए।

Jul 20, 2025 - 07:16
 0  66
बीकानेर: रेंज आईजी ओमप्रकाश पासवान का तबादला, हेमंत कुमार शर्मा बने नए IG

बीकानेर: रेंज आईजी ओमप्रकाश पासवान का तबादला, हेमंत कुमार शर्मा बने नए IG

बीकानेर। राजस्थान सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शुक्रवार देर रात 91 आईपीएस, 133 आरएएस और 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए। इन तबादलों की सूची में बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश पासवान का नाम भी शामिल है। उन्हें पुलिस आयुक्त जोधपुर नियुक्त किया गया है।

बीकानेर रेंज के नए आईजी के रूप में आईपीएस अधिकारी हेमंत कुमार शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही, आईपीएस भुवन भूषण यादव को उप महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बीकानेर बनाया गया है।

आरएएस तबादलों में बीकानेर से जुड़ी प्रमुख नियुक्तियां:

मुकेश कुमार मीणा – सहायक निदेशक, लोक सेवाएं, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग, बीकानेर

पंकज गढ़वाल – उपखण्ड अधिकारी, खाजूवाला

शुभम शर्मा – उपखण्ड अधिकारी, श्रीडूंगरगढ़

दिव्या बिश्नोई – उपखण्ड अधिकारी, पूगल

राज्य सरकार के इस प्रशासनिक निर्णय को आगामी रणनीतियों और व्यवस्थाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0