बीकानेर: काम करते समय करंट लगने से युवक की मौत, पढ़े खबर 

Jul 11, 2025 - 16:12
 0  228
बीकानेर: काम करते समय करंट लगने से युवक की मौत, पढ़े खबर 

बीकानेर: काम करते समय करंट लगने से युवक की मौत, पढ़े खबर 

बीकानेर। पांचू थाना क्षेत्र के जांगलू गांव में खेत में काम के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना 10 जुलाई की सुबह लगभग 11 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रामगोपाल के रूप में हुई है।

पुलिस को दी गई रिपोर्ट में 31 वर्षीय बजरंगलाल विश्नोई ने बताया कि उसका रिश्तेदार रामगोपाल खेत में कृषि कार्य कर रहा था। इस दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। परिजन तुरंत उसे घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पांचू थाना पुलिस ने बजरंगलाल की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0