मानवता शर्मसार: बीकानेर: नाली में मिला नवजात का शव,  पुलिस पहुंची मोके पर 

Jun 14, 2025 - 15:49
Jun 14, 2025 - 19:10
 0  132
मानवता शर्मसार: बीकानेर: नाली में मिला नवजात का शव,  पुलिस पहुंची मोके पर 

मानवता शर्मसार: बीकानेर: नाली में मिला नवजात का शव,  पुलिस पहुंची मोके पर 

बीकानेर, 14 जून 2025:  बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां सुजानदेसर श्रीराम रोड पर पानी की टंकी के पास बनी एक नाली में नवजात शिशु का शव मिला। इस घटना ने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया और मानवता पर सवाल उठाए हैं।

जानकारी के अनुसार, एक राहगीर युवक ने नाली में नवजात का शव देखा और आसपास के लोगों को इकट्ठा किया। लोगों ने शव को नाली से बाहर निकाला, लेकिन तब तक नवजात की मृत्यु हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत गंगाशहर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नवजात को नाली में किसने और क्यों फेंका। 

बीकानेर में सुबह भी मिला था एक व्यक्ति का शव 

बीकानेर। बीकानेर के एनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के रिड़मलसर में आज सुबह एक शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। पुलिस सुचना मिलने पर मोके पर पहुंची और सामाजिक संगठनों के सहयोग से शव को पीबीएम की मोर्चरी ले जाया गया। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नथुलाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नथुलाल शुक्रवार को बिना बनाएं घर से निकल गया था,जिसके बाद उसका शव मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि आखिर नथूलाल यहां कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन कारणों से हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0