YamunaWaterProject: राजस्थान को जल्द मिलेगा यमुना नदी का पानी, बीकानेर संभाग के किसानो को मिलेगा पानी, इतने करोड़ रुपए मंजूर

राजस्थान को यमुना नदी से जल्द मिलेगा पानी। राज्य सरकार ने DPR की समयसीमा तय की और बांध निर्माण के लिए 95 करोड़ रुपये स्वीकृत किए। चूरू, सीकर, झुंझुनूं को मिलेगा लाभ।- YamunaWaterProject

Jul 20, 2025 - 11:07
 0  1
YamunaWaterProject: राजस्थान को जल्द मिलेगा यमुना नदी का पानी, बीकानेर संभाग के किसानो को मिलेगा पानी, इतने करोड़ रुपए मंजूर
YamunaWaterProject

YamunaWaterProject: राजस्थान को जल्द मिलेगा यमुना नदी का पानी, बीकानेर संभाग के किसानो को मिलेगा पानी, इतने करोड़ रुपए मंजूर  

RAJASTHAN NEWS: राजस्थान में यमुना नदी का पानी जल्द से जल्द लाने के लिए राज्य सरकार हर स्तर पर जुट गई है। एक तरफ जहां विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) पांच माह में तैयार करने की समय सीमा तय कर दी गई है। वहीं, दूसरी ओर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बनाए जा रहे तीन प्रमुख बांधों के लिए भी 95 करोड़ रुपए (हिस्सा राशि) स्वीकृत कर दिए हैं। ताकि, यमुना पानी से जुड़े काम में किसी भी स्तर पर देरी नहीं हो। YamunaWaterProject

पानी पूरे वर्ष उपलब्ध होने की संभावना बढ़ेगी
यमुना नदी जलग्रहण क्षेत्र में रेणुकाजी (हिमाचल प्रदेश) और लखवार बांध (उत्तराखण्ड) का निर्माण किया जा रहा है। नदी में ज्यादा पानी आने पर बांध में पानी रोका जाएगा और इसी पानी को जरूरत के अनुसार राज्यों में सप्लाई के लिए छोड़ा जाएगा। प्रदेश को अपने हिस्से का पानी पूरे वर्ष उपलब्ध होने की संभावना बढ़ेगी। यमुना अपर रिवर बेसिन में राजस्थान के अलावा उत्तरप्रदेश, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली शामिल हैं।

टास्क फोर्स की बैठक में हुई चर्चा
हथिनीकुंड बैराज से राज्य में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गठित टास्क फोर्स की तीसरी बैठक 30 जून को पंचकूला में हुई थी। इसमें राजस्थान और हरियाणा के अधिकारियों के बीच विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

लागत 11320 करोड़, राज्य की हिस्सेदारी 215 करोड़ रुपए
यमुना नदी के जलग्रहण क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तीन प्रमुख बांधों का निर्माण कराया जा रहा है। इनमें से अभी लखवार और रेणुकाजी बांधों का निर्माण कार्य चल रहा है। यमुना रिवर बोर्ड की इन परियोजनाओं की लागत 11320.46 करोड़ रुपए है। इसमें राजस्थान की कुल हिस्सेदारी 215.66 करोड़ रुपए है। YamunaWaterProject

दो चरणों में होगा काम…
1- पहले चरण में राजस्थान के चूरू, सीकर, झुंझुनूं और अन्य क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के लिए जल उपलब्ध होगा।
2- दूसरे चरण में चूरू जिले में 35000 हेक्टेयर और झुंझुनूं जिले में 70000 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए पानी दिया जाएगा।

300 किलोमीटर दूरी में तय होना है अलाइनमेंट
जल संसाधन विभाग की टीम ने हरियाणा के इन्द्री हेड से सर्वे शुरू किया है। इसमें पहले चरण में हरियाणा से राजस्थान बॉर्डर तक लाइन का अलाइनमेंट तय होगा। इसकी दूरी करीब 300 किमी है। YamunaWaterProject

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0