गोशाला को छोड़ ''बॉस'' कुशालगिरी महाराज फरार, बीकानेर के श्रद्धालुओं की बस पर किया था हमला, पुलिस कर रही तलाश

गोशाला संचालक कुशालगिरी महाराज को भी आरोपी बनाया गया है। हालांकि, वह फिलहाल फरार है।

Sep 27, 2025 - 12:30
 0  594
गोशाला को छोड़ ''बॉस'' कुशालगिरी महाराज फरार, बीकानेर के श्रद्धालुओं की बस पर किया था हमला, पुलिस कर रही तलाश
kushalgiri maharaj

गोशाला को छोड़ ''बॉस'' कुशालगिरी महाराज फरार, बीकानेर के श्रद्धालुओं की बस पर किया था हमला, पुलिस कर रही तलाश

बीकानेर न्यूज़। नागौर में जोधपुर रोड स्थित कृष्णा गोशाला पर श्रद्धालुओं की बस पर हुए हमले में 3 दिन बीतने के बाद पुलिस ने गोशाला के मैनेजर श्रवण सैन सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में गोशाला संचालक कुशालगिरी महाराज को भी आरोपी बनाया गया है। हालांकि, वह फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। गौरतलब है कि नागौर के कुशालगिरी महाराज "बॉस" नाम से भी फेमस है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और मामले की गहनता से जांच जारी है।

दरअसल, 23 सितंबर को चाय देने की बात पर हुए विवाद के बाद गोशाला के कर्मचारियों ने वहां से गुजर रही श्रद्धालुओं की बस पर हमला कर दिया था। लाठियों से बस की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए थे, जिससे बस में मौजूद लोग दहशत में आ गए थे। kushalgiri maharaj

वारदात में गोशाला संचालक कुशालगिरी भी आरोपी

नागौर सदर थाना इंचार्ज सुरेश कस्वां ने बताया कि वारदात में शामिल नागौर के चिमरानी निवासी श्रवण सैन, हमीरवास चूरू निवासी मनीष पूनियां और इग्यासनी, नागौर निवासी अशोक जाट को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने 24 सितंबर को गोशाला में सर्च अभियान भी चलाया था। मामले की जांच नागौर डीएसपी प्रशिक्षु IPS जतिन जैन कर रहे हैं। अन्य आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही हैं।

थानाधिकारी ने बताया- वारदात को लेकर दर्ज हुए मुकदमे में गोशाला संचालक कुशालगिरी महाराज को भी आरोपी बनाया गया है। हालांकि वे अभी तक फरार है, संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है। दूसरी ओर नागौर में सर्वसमाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने रैली निकालकर पुलिस की कार्रवाई का विरोध जताया है। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि कुशालगिरी महाराज को जबरन फंसाया जा रहा है, जबकि वो घटना के वक्त मौके पर मौजूद नहीं थे। kushalgiri maharaj

पहले भी विवादों में रहे कुशालगिरी
नागौर के कुशालगिरी महाराज "बॉस" नाम से भी फेमस है। 2013 में इन्हें प्रयागराज में महामंडलेश्वर की उपाधि दी गई थी। वे पहले भी विवादों में रह चुके हैं।

फरवरी, 2023 में भी पाली के जाडन टोल नाके पर हंगामा कर दिया था। उनकी कार को निकलने में ज्यादा टाइम लग गया था। इससे नाराज कुशालगिरी कार से उतरे और तलवार लहराने लगे। इससे टोलकर्मी और गुजर रहे कार सवार भी घबरा गए। kushalgiri maharaj

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0