Rashifal 29 June 2025: आज कैसा रहेगा मेष से मीन राशि का दिन
29 जून 2025 राशिफल: जानिए मेष, वृष, मिथुन से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल। नौकरी, व्यापार, प्रेम, स्वास्थ्य और परिवार से जुड़ी भविष्यवाणी हिंदी में पढ़ें।
Rashifal 29 June 2025: आज कैसा रहेगा मेष से मीन राशि का दिन
मेष राशि:
नई योजना में सफलता मिल सकती है। मित्र सहायक रहेंगे। व्यवसाय में लाभ होगा। घर में आनंद रहेगा। पारिवारिक समस्या आ सकती है, संयम से काम लें। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। धैर्य रखें।
वृष राशि:
नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सरकारी कार्यों से लाभ होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक दायित्व पूरे होंगे। खर्चों में असंतुलन परेशानी दे सकता है।
मिथुन राशि:
मानसिक अशांति रह सकती है। कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। सामूहिक कार्यों में लाभ होगा।
कर्क राशि:
नए कार्य में पूंजी निवेश से बचें। वाहन से कष्ट हो सकता है। पिता या गुरु का सहयोग मिलेगा। घरेलू मामलों में तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
सिंह राशि:
मन उत्साहित रहेगा। नौकरी में सम्मान मिलेगा। यात्रा लाभदायक हो सकती है। साजिशों से बचें। व्यापार में लाभ संभव है।
कन्या राशि:
राजनीतिक और सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। धार्मिक यात्रा संभव है। मित्रों का साथ मिलेगा।
तुला राशि:
कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं। वरिष्ठ संतान से तनाव हो सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। नई योजना से लाभ संभव है।
वृश्चिक राशि:
दिन मेहनत भरा रहेगा। नौकरी स्थिर रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भावनात्मक संबंधों में सुधार होगा। मधुर व्यवहार लाभ देगा।
धनु राशि:
सामाजिक प्रतिष्ठा बनी रहेगी। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता संभव है। भावुक निर्णयों से बचें।
मकर राशि:
मन में असमंजस रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों के लिए नए साधन खोजने पड़ सकते हैं।
कुंभ राशि:
नौकरी में नया कार्यभार मिल सकता है। आर्थिक सुधार होगा। पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा। कानूनी मामलों से राहत मिलेगी।
मीन राशि:
स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मन अशांत रह सकता है। व्यवसाय में मंदी रहेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। प्रतियोगिता में सफलता संभव है।