बीकानेर में इस जंगली जानवर का आतंक, युवक पर हमला कर किया घायल  

बीकानेर के कोलायत क्षेत्र में जंगली सूअर ने युवक पर हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल, पीबीएम अस्पताल में भर्ती। ग्रामीणों में दहशत। पढ़े पूरी खबर

Jun 24, 2025 - 10:45
 0  3
बीकानेर में इस जंगली जानवर का आतंक, युवक पर हमला कर किया घायल  
BIKANER NEWS

बीकानेर में इस जंगली जानवर का आतंक, युवक पर हमला कर किया घायल  

 
बीकानेर न्यूज़। जिले के कोलायत तहसील क्षेत्र में सोमवार को जंगली जानवर के हमले से सनसनी फैल गई। राणासर गांव निवासी अर्जुन सिंह पर अचानक जंगली सूअर ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार अर्जुन सिंह सुबह बाइक से भानीपुरा मजदूरी के लिए जा रहा था। राणासर व भानीपुरा के बीच रास्ते में वह कुछ देर के लिए रुका और मोबाइल पर बात करने लगा। तभी झाड़ियों से अचानक निकले जंगली सूअर ने उस पर हमला कर दिया।
 
सीने और हाथों पर गंभीर चोटें
हमले में सूअर ने अर्जुन के सीने पर गहरा घाव कर दिया और हाथों को भी बुरी तरह जख्मी कर दिया। अर्जुन की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह सूअर को भगाकर अर्जुन को छुड़ाया।
 
पीबीएम अस्पताल में चल रहा इलाज
ग्रामीणों की मदद से पहले अर्जुन को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया। वहां अर्जुन का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
 
गांव में दहशत का माहौल
घटना के बाद राणासर व भानीपुरा इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में घूम रहे जंगली सूअरों पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0