बीकानेर के इस कैफ़े में हो रहा था ये काम, पुलिस ने संचालक को किया गिरफ्तार  

बीकानेर के इस कैफ़े में हो रहा था ये काम, पुलिस ने संचालक को किया गिरफ्तार  

Jun 13, 2025 - 13:49
 0  264
बीकानेर के इस कैफ़े में हो रहा था ये काम, पुलिस ने संचालक को किया गिरफ्तार  
बीकानेर के इस कैफ़े में हो रहा था ये काम, पुलिस ने संचालक को किया गिरफ्तार  

बीकानेर के इस कैफ़े में हो रहा था ये काम, पुलिस ने संचालक को किया गिरफ्तार  

Bikaner Crime News : बीकानेर के रानी बाजार इलाके में एक कैफे की आड़ में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित करने का मामला सामने आया है। कोटगेट थाना पुलिस ने शौकीन कैफे पर छापेमारी कर संचालक को गिरफ्तार किया है। कोटगेट थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह को सूचना मिली थी कि रानी बाजार पुल के पास स्थित शौकीन कैफे में खाने की आड़ में हुक्का बार चलाया जा रहा है। 

पुलिस ने मौके पर छापा मारा, जहां एक युवक सोफे पर बैठकर टेबल पर रखे हुक्के का सेवन करते पाया गया। कैफे का संचालक, उदयरामसर निवासी शौकीन, काउंटर पर हुक्का तैयार कर रहा था। पुलिस ने मौके से तीन हुक्का पाइप, सात अलग-अलग फ्लेवर के तंबाकू पैकेट, 14 कोयले के टुकड़े, और एक छोटा लोहे का चिमटा बरामद किया। पुलिस ने संचालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0