आज का राशिफल 18 जून 2025

Jun 18, 2025 - 07:07
Jun 18, 2025 - 07:13
 0
आज का राशिफल 18 जून 2025

 आज का राशिफल 18 जून 2025 

मेष राशि: आज का दिन खर्चों से भरा रहेगा। धैर्य रखें और बेवजह क्रोध से बचें। सेहत में सुधार होगा और रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। शुभ रंग: लाल।

वृष राशि: आज का दिन लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी के साथ आनंदमय समय बिताएंगे। खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। प्रॉपर्टी लेनदेन में सावधानी बरतें। कोई इच्छा पूरी हो सकती है। शुभ रंग: पीला।

मिथुन राशि: भाग्य के दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क से काम आसान होगा। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। रुका हुआ काम पूरा होने के आसार हैं। शुभ रंग: हरा।

कर्क राशि: आज समस्याएं रहेंगी। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। कोई समस्या हल हो सकती है। नया वाहन खरीद सकते हैं। पेट की समस्याओं को ध्यान में रखकर भोजन करें। शुभ रंग: सफेद।

सिंह राशि: खुशियों भरा दिन। उधार लेन-देन से बचें। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। शुभ रंग: बैंगनी।

कन्या राशि: मिलाजुला दिन। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। बिजनेस योजनाएं लाभ देंगी। पुराने मित्र से मुलाकात सुखद रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। शुभ रंग: हरा।

तुला राशि: समस्याओं भरा दिन। सामाजिक कामों में हिस्सा लें, लेकिन लापरवाही से बचें। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। पारिवारिक मामलों में बाहरी सलाह न लें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। शुभ रंग: नीला।

वृश्चिक राशि: सुखमय दिन। परिवार में खुशियां रहेंगी। संतान को नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। मेहमानों से खर्च बढ़ेगा। बेवजह खर्च से बचें। शुभ रंग: नारंगी।

धनु राशि: विशेष दिन। आवश्यकताएं पूरी होंगी। बिजनेस में पार्टनरशिप से बचें। सोच-समझकर निर्णय लें और वादे पूरे करें। दूसरों के मामलों में न बोलें। शुभ रंग: गुलाबी।

मकर राशि: उलझनों भरा दिन। जमीन-जायदाद का मुद्दा सुलझ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले लाभ देंगे। जल्दबाजी से बचें। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाएं। शुभ रंग: आसमानी।

कुंभ राशि: आय बढ़ाने वाला दिन। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रेमी से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। पारिवारिक मामले घर में सुलझाएं। वाणी पर संयम रखें। शुभ रंग: हरा।

मीन राशि: नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन। पुरानी नौकरी से बुलावा आ सकता है। काम और मौज-मस्ती में संतुलन रखें। सहयोगियों का साथ मिलेगा। शुभ रंग: नारंगी।