आज का राशिफल (8 जुलाई 2025): जानें कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

8 जुलाई 2025, मंगलवार को भौम प्रदोष और ज्येष्ठा नक्षत्र के संयोग में कुछ राशियों पर विशेष ग्रह कृपा बरसेगी। चंद्रमा वृश्चिक से धनु राशि में गोचर करेगा। ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूलता के कारण मेष, वृष, वृश्चिक और मीन राशि वालों को आज भाग्य का जबरदस्त साथ मिलेगा। कुछ को अचानक धन लाभ, तो कुछ को नई नौकरी या बिजनेस में बड़ा फायदा हो सकता है। पढ़ें 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।

Jul 8, 2025 - 06:49
 0
आज का राशिफल (8 जुलाई 2025): जानें कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

आज का राशिफल (8 जुलाई 2025): जानें कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

Today's Horoscope 8 July 2025: आज, मंगलवार 8 जुलाई 2025 को, ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ राशियों के लिए लाभदायक तो कुछ के लिए सतर्कता की मांग कर रही है। चंद्रमा वृश्चिक से धनु राशि में गोचर करेगा। पढ़ें सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल।

 मेष राशि (Aries)

आज संपत्ति विवाद हो सकता है। पिता की तबीयत बिगड़ सकती है। खोई चीज़ मिलने के योग हैं। मित्रों के साथ समय बितेगा।

 वृषभ राशि (Taurus)

धैर्य रखें, काम में तेजी आएगी। पारिवारिक आयोजन संभव है। साझेदारी से बचें, निर्णय शक्ति बेहतर होगी।

 मिथुन राशि (Gemini)

मेहनत रंग लाएगी, लेकिन सेहत पर ध्यान दें। वाहन सावधानी से चलाएं, ज्ञानवर्धक कामों में रूचि बढ़ेगी।

 कर्क राशि (Cancer)

भावनाओं पर नियंत्रण रखें। रचनात्मक कार्यों से नाम कमाएँगे। मनोरंजन में भागीदारी रहेगी। कोई अटकी डील फाइनल हो सकती है।

 सिंह राशि (Leo)

भौतिक सुख में वृद्धि होगी। गुस्से से बचें। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। भाई-बहन से संवाद बढ़ाएँ।

 कन्या राशि (Virgo)

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा संभव है। जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है। नए संपर्क बनेंगे।

तुला राशि (Libra)

परोपकार से यश मिलेगा। किसी मेहमान का आगमन संभव। कार्यस्थल पर बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

 वृश्चिक राशि (Scorpio)

आर्थिक लाभ के संकेत हैं। संतान से खुशखबरी मिलेगी। रचनात्मक सोच से जीवन में सुधार होगा।

 धनु राशि (Sagittarius)

विवाद से बचें। सूझबूझ से काम लें। वाहन संभालकर चलाएं। अपनों से मदद मिलेगी। नियमों पर ध्यान दें।

 मकर राशि (Capricorn)

धन लाभ संभव है। भाग्य का साथ मिलेगा। जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। प्रयास रंग लाएंगे।

 कुंभ राशि (Aquarius)

मिश्रित परिणाम रहेंगे। वाणी में आकर्षण होगा। राजनीति में सफलता संभव। पुराना लेनदेन सिरदर्द बन सकता है।

 मीन राशि (Pisces)

सम्मान में वृद्धि होगी। करियर में उछाल दिखेगा। धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा।