नापासर में 15 अगस्त को तिरंगा रैली, कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा होंगे शामिल

Aug 11, 2025 - 20:51
 0  111
नापासर में 15 अगस्त को तिरंगा रैली, कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा होंगे शामिल

नापासर में 15 अगस्त को तिरंगा रैली, कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा होंगे शामिल
मुख्य बाजार से स्टेडियम तक निकलेगी रैली, हर घर तिरंगा अभियान को मिलेगा बढ़ावा,


बीकानेर न्यूज।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को शाम 5 बजे नापासर मुख्य बाजार से स्टेडियम तक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली में कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। भाजपा के मंडल अध्यक्ष दीनदयाल भाटी, जिला देहात उपाध्यक्ष जसवंत दैया,देहात जिला मंत्री राजाराम ओझा, देहात जिला मंत्री खुशबू रतावा,ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गोपीकिशन सोनी, भंवर ढाका, नापासर मंडल उपाध्यक्ष मांगीलाल कुम्हार, महावीर मांझू,मंडल मंत्री  मांगीलाल सारण,मंडल महामंत्री डूंगरदान बिठू, बेगाराम जाखड़, दुर्जन सिंह राजपूत, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामचंद्र गोयल आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रैली में भाग लेंगे।इस अवसर पर बीकानेर देहात जिला उपाध्यक्ष जसवंत दैया ने कार्यकर्ताओं को हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक घर पर तिरंगा झंडा लगाने का संदेश दिया गया। साथ ही बच्चों को भी अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0