कीटनाशक के असर से 18 वर्षीय नौजवान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Jun 21, 2025 - 14:59
 0  212
कीटनाशक के असर से 18 वर्षीय नौजवान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

कीटनाशक के असर से 18 वर्षीय नौजवान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

BIKANER NEWS : जिले के श्री डूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय नौजवान की कीटनाशक के असर से मौत की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार लखासर गांव निवासी 18 वर्षीय जयपाल सिंह पुत्र अनोप सिंह गुरुवार को खेत में कीटनाशक का स्प्रे कर रहा था, तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई।

परिजन उसे तुरंत श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत के कारण उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया। शुक्रवार को जयपाल ने अस्पताल में अंतिम सांस ली। जयपाल अपनी पांच बहनों का इकलौता और लाडला भाई था। उसकी मौत से माता-पिता, दादा और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को गांव में जयपाल का अंतिम संस्कार किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0