अफगानिस्तान से फ्लाइट के लैंडिंग गियर में छुपकर दिल्ली आया 13 साल का लड़का, पूछताछ के बाद वापस भेजा- Afghan boy in plane landing gear

अफगानिस्तान से 13 साल का लड़का KAM एयरलाइन की फ्लाइट के लैंडिंग गियर में छुपकर दिल्ली पहुंच गया। CISF ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंपा और उसी दिन वापस अफगानिस्तान भेज दिया। यह सफर बेहद खतरनाक होता है, फिर भी लड़का चमत्कारिक रूप से जिंदा बच गया।

अफगानिस्तान से फ्लाइट के लैंडिंग गियर में छुपकर दिल्ली आया 13 साल का लड़का, पूछताछ के बाद वापस भेजा- Afghan boy in plane landing gear
Afghan boy in plane landing gear

अफगानिस्तान से फ्लाइट के लैंडिंग गियर में छुपकर दिल्ली आया 13 साल का लड़का, पूछताछ के बाद वापस भेजा- Afghan boy in plane landing gear

नई दिल्ली, 2 सितंबर। अफगानिस्तान का एक 13 वर्षीय लड़का रविवार को KAM एयरलाइन की फ्लाइट RQ-4401 के लैंडिंग गियर में छुपकर दिल्ली पहुंच गया। फ्लाइट सुबह 8:46 बजे काबुल से रवाना हुई और 10:20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी।

एयरलाइन कर्मचारियों ने विमान के पास घूमते लड़के को देखा और तुरंत CISF को सूचना दी। पूछताछ में लड़के ने बताया कि उसने जिज्ञासा के कारण यह कदम उठाया था। वह अफगानिस्तान के कुंदुज शहर का निवासी है।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, लैंडिंग गियर में छिपकर सफर करना बेहद खतरनाक होता है। 30 हजार फीट की ऊंचाई पर तापमान -40 से -60°C तक गिर जाता है और ऑक्सीजन की कमी से मौत का खतरा रहता है। दुनियाभर में ऐसे प्रयासों में केवल 20% लोग ही जीवित बचते हैं। Afghan boy in plane landing gear

लड़के को सुरक्षित मिलने के बाद उसी दिन उसे वापस काबुल भेज दिया गया। एजेंसियां हैरान हैं कि वह इतनी खतरनाक स्थिति में कैसे जिंदा बच गया