बीकानेर: 15 वर्षीय बालक फंदे से झूलता मिला, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर: 15 वर्षीय बालक फंदे से झूलता मिला, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर। शहर में आज एक दर्दनाक घटना सामने आई। सुजान्देसर स्थित गंगा रेजीडेंसी फ्लैट के एक कमरे में करीब 15 वर्षीय बालक का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना पर ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सदस्य सोयब, मोहम्मद जुनैद ख़ान और राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे।
घटना की जानकारी मिलते ही गंगा शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच व निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरी मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0