बीकानेर: अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, महिला की मौत

Aug 13, 2025 - 10:39
 0  1
बीकानेर: अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, महिला की मौत
BIKANER NEWS

बीकानेर: अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, महिला की मौत

बीकानेर न्यूज़। शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बाइक से गिरने से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिहार हाल  बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र निवासी संजू देवी को उनका बेटा मोनू कुमार सात अगस्त को बाइक पर घर लाते हुए बीकाजी सर्किल के पास लेकर आ रहा था। इसी दौरान बाइक फिसल गई, जिससे संजू देवी सड़क पर गिर गई और उनके सिर में गंभीर चोट लगी। BIKANER NEWS

हादसे के बाद परिजनों द्वारा तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका के पति उपेन्द्र साहनी ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। BIKANER NEWS

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0