गांव में एक साथ कई घरो में दौड़ा करंट, चपेट में आईं चार महिलाएं, एक की मौत
बीकानेर के सेरूणा थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आई चार महिलाएं, 25 वर्षीय महिला की मौत, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर जताया रोष।

गांव में एक साथ कई घरो में दौड़ा करंट, चपेट में आईं चार महिलाएं, एक की मौत
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के सेरूणा थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हल्की बूंदाबांदी के बाद जब बिजली आई तो उसमें हाई वोल्टेज आ गया। इसका असर गांव के करीब 40 घरों पर पड़ा, जहां अचानक ट्रांसफार्मर से करंट दौड़ गया।
इसी दौरान चार महिलाएं करंट की चपेट में आ गईं। परिजन घबराकर उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर दौड़े और सभी को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने 25 वर्षीय जस्सूकंवर पत्नी भंवर सिंह को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि जस्सूकंवर की शादी को मात्र दो साल ही हुए थे। घटना में घायल अन्य तीन महिलाओं को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतका का शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं सेरूणा थाना पुलिस को सूचना दे दी गई है। आगामी कार्रवाई शुक्रवार सुबह तक हो सकेगी।
What's Your Reaction?






