बीकानेर: महिला अपनी छह साल की बेटी के साथ लापता, बहला- फुसलाकर ले जाने का आरोप
महिला के पति ने नोखा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाकर अज्ञात व्यक्ति पर बहला-फुसलाकर पत्नी और बेटी को भगाने का आरोप लगाया है। NOKHA NEWS

बीकानेर: महिला अपनी छह साल की बेटी के साथ लापता, बहला- फुसलाकर ले जाने का आरोप- NOKHA NEWS
बीकानेर। जिले के नोखा थाना क्षेत्र से एक महिला के अपनी छह साल की बेटी के साथ अचानक लापता हो जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला के पति ने नोखा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाकर अज्ञात व्यक्ति पर बहला-फुसलाकर पत्नी और बेटी को भगाने का आरोप लगाया है। NOKHA NEWS
पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 19 फरवरी 2019 को हुई थी। 18 जुलाई 2025 को तड़के करीब चार बजे जब वह नींद से जागा, तो उसकी पत्नी बिस्तर पर नहीं थी। उसने तुरंत घर और आस-पड़ोस में खोजबीन की, लेकिन पत्नी और बेटी का कोई सुराग नहीं मिला।
उसने बताया कि पत्नी के जरूरी दस्तावेज भी घर से गायब हैं। ऐसे में शक जताया गया है कि कोई अज्ञात व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। महिला अपने साथ उसकी छह साल की बेटी को भी ले गई। NOKHA NEWS
फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और महिला की तलाश के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
What's Your Reaction?






