जल्द वापस आ रहा है शक्तिमान, अल्लू अर्जुन बनेंगे नए शक्तिमान

Jun 14, 2025 - 20:26
 0  4
जल्द वापस आ रहा है शक्तिमान, अल्लू अर्जुन बनेंगे नए शक्तिमान

जल्द वापस आ रहा है शक्तिमान, अल्लू अर्जुन बनेंगे नए शक्तिमान

Shaktimaan is coming back : इंडियन  टेलीविजन के सबसे प्रतिष्ठित शो 'शक्तिमान' को बड़े पर्दे पर नए अंदाज में लाने की तैयारियां जोरों पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इस आइकॉनिक सुपरहीरो की भूमिका निभाने के लिए चर्चा में हैं। इस प्रोजेक्ट को मलयालम सिनेमा के जाने-माने निर्देशक बेसिल जोसेफ डायरेक्ट करेंगे, जिन्हें सुपरहीरो फिल्म 'मिन्नल मुरली' के लिए खूब सराहना मिली थी। फिल्म को सोनी पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जाएगा, और इसमें गीता आर्ट्स के साथ दो बड़े अंतरराष्ट्रीय स्टूडियो भी सहयोग करेंगे।

हालांकि, अभी तक इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन खबरों ने प्रशंसकों में उत्साह जगा दिया है। 2024 में शक्तिमान के मूल अभिनेता मुकेश खन्ना ने एक वीडियो में कहा था कि अल्लू अर्जुन इस रोल के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। उन्होंने अर्जुन की शक्ल-सूरत और कद-काठी की तारीफ की, लेकिन यह भी जोड़ा कि 'पुष्पा' में उनके किरदार ने उन्हें खलनायक की छवि दी है। फिर भी, मुकेश ने माना कि अर्जुन शक्तिमान के किरदार में फिट हो सकते हैं, हालांकि अंतिम निर्णय मेकर्स का होगा।

विवादों की बात करें तो, पिछले साल मुकेश खन्ना ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया था कि रणवीर सिंह शक्तिमान की भूमिका निभाने के इच्छुक थे और इसके लिए उनसे मिलने तीन घंटे तक इंतजार किया था। हालांकि, मुकेश ने रणवीर को राइट्स देने से इनकार कर दिया, क्योंकि उन्हें रणवीर के चेहरे में शक्तिमान के लिए जरूरी मासूमियत नजर नहीं आई।

पहले रणवीर सिंह के साथ इस प्रोजेक्ट की चर्चा थी, लेकिन अब अल्लू अर्जुन का नाम सामने आने से यह फिल्म फिर से सुर्खियों में है। सोनी पिक्चर्स और बेसिल जोसेफ के विजन के साथ, यह फिल्म भारतीय पौराणिक कथाओं को आधुनिक सुपरहीरो स्टोरीटेलिंग के साथ जोड़ने का वादा करती है। प्रशंसक बेसब्री से आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0