महिला ने कांग्रेस नेता और पूर्व सरपंच पर बन्दुक की नोक पर दुष्कर्म का लगाया आरोप,दी जान से मारने की धमकी

Sep 4, 2025 - 12:53
 0

बीकानेर न्यूज़। जिले के नोखा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। महिला ने कांग्रेस नेता और पूर्व सरपंच मेघसिंह पर पिस्टल के दम पर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने नोखा पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

पीड़ित महिला का कहना है कि वह आजीविका के लिए टिफिन सेंटर चलाती है और इसी दौरान उसकी आरोपी से पहचान हुई। 3 फरवरी 2024 को आरोपी ने फोन कर टिफिन अपने घर पर मंगवाया। जब वह टिफिन लेकर पहुंची तो आरोपी ने उसे कमरे में बैठाया, दरवाजा बंद किया और पिस्टल दिखाकर दुष्कर्म किया।

महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसकी नग्न अवस्था में फोटो और वीडियो भी बनाए। इसके बाद आरोपी ने अपने रेस्टोरेंट में बुलाकर भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पिछले 10 दिनों से उसे लगातार फोन कर रहा है और अश्लील मैसेज भेज रहा है। साथ ही धमकी दी है कि मैं पूर्व सरपंच हूं, रसूखदार हूं और कई गैंगस्टरों से संपर्क है। तेरा अपहरण करवाकर जान से मरवा दूंगा। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।