सोना की कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट, जानिए क्या रह गए हैं भाव
आज शुक्रवार को सोने की कीमत ₹955 टूटी, चांदी भी ₹1,06,629/किग्रा पर। जानिए MCX और इंटरनेशनल मार्केट का हाल।

सोना की कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट, जानिए क्या रह गए हैं भाव
Gold Price: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (27 जून 2025) को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। घरेलू बाजार के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी इन दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में नरमी दर्ज की गई है। ईरान-इजराइल तनाव में कमी के बाद सेफ हेवन डिमांड कमजोर हुई है, जिसका सीधा असर गोल्ड और सिल्वर की मांग पर पड़ा है।
चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार सुबह गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर चांदी का वायदा भाव गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा है। शुरुआती कारोबार में चांदी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 1,06,629 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी। वैश्विक स्तर पर भी चांदी में गिरावट देखी जा रही है।
MCX पर सोने और चांदी के ताजा भाव
सोना (Gold): शुक्रवार सुबह एमसीएक्स पर सोने का अगस्त वायदा भाव 0.98% या ₹955 की गिरावट के साथ ₹96,132 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
चांदी (Silver): चांदी का जुलाई वायदा 0.11% की गिरावट के साथ ₹1,06,629 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता देखा गया।
शुक्रवार सुबह सोने की वैश्विक कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोना 0.99 फीसदी या 33.20 डॉलर की गिरावट के साथ 3,314.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.84 फीसदी या 28.08 डॉलर की गिरावट के साथ 3,299.84 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव शुक्रवार सुबह 0.43 फीसदी या 0.16 डॉलर की गिरावट के साथ 36.77 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.51 फीसदी या 0.19 डॉलर की गिरावट के साथ 36.46 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
सोना की कीमतों में गिरावट के कारण
ईरान-इजराइल तनाव में कमी आने से सेफ हेवन डिमांड घटी। निवेशकों ने इक्विटी और अन्य जोखिमपूर्ण एसेट्स की ओर रुख किया। वैश्विक स्तर पर डॉलर और बॉन्ड यील्ड में मजबूती भी कीमतों पर दबाव बना रही है।
What's Your Reaction?






