1 जुलाई से होने जा रहे ये 6 बड़े बदलाव, कई जगह देना होगा अतिरिक्त शुल्क, सफर भी होगा महंगा

1 जुलाई 2025 से देश में 6 बड़े बदलाव लागू होंगे – एटीएम निकासी, ट्रेन किराया, पैन-आधार लिंक, क्रेडिट कार्ड चार्ज और टिकट बुकिंग के नियम बदलेंगे। जानें पूरी जानकारी।

Jun 30, 2025 - 08:02
 0
1 जुलाई से होने जा रहे ये 6 बड़े बदलाव, कई जगह देना होगा अतिरिक्त शुल्क, सफर भी होगा महंगा
These 6 big changes are going to happen from July 1

1 जुलाई से होने जा रहे ये 6 बड़े बदलाव, कई जगह देना होगा अतिरिक्त शुल्क, सफर भी होगा महंगा

रिपोर्ट: Digeshwer Sen |

1 जुलाई 2025 से देशभर में कई अहम नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जो आम आदमी की जेब और जीवन को प्रभावित करेंगे। आइए जानें वे 6 बड़े बदलाव जो कल से लागू होंगे:

1.  पैन बनवाने के लिए अब आधार जरूरी

नया पैन कार्ड बनवाने के लिए अब आधार नंबर अनिवार्य होगा। साथ ही मौजूदा पैन और आधार को 31 दिसंबर 2025 तक लिंक कराना जरूरी है।

2.  रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग में OTP अनिवार्य

अब आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप से तत्काल टिकट बुक करते समय OTP की पुष्टि करनी होगी। बिना OTP वेरीफाई किए टिकट बुक नहीं हो पाएगा।

3. रेलवे ने नॉन-एसी और एसी किराया बढ़ाया

नॉन-एसी के लिए 1 पैसे/किमी और एसी क्लास के लिए 2 पैसे/किमी किराया बढ़ाया गया है। 500 किमी से कम की सामान्य यात्रा पर कोई बदलाव नहीं।

4.  क्रेडिट कार्ड भुगतान अब BBPS से

अब सभी क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान केवल BBPS (भारत बिल पेमेंट सिस्टम) के ज़रिए किया जा सकेगा। इससे PhonePe, CRED जैसे प्लेटफॉर्म प्रभावित होंगे।

5.  ICICI बैंक एटीएम निकासी महंगी

ICICI बैंक ने नियम बदले हैं। अब अन्य बैंकों के एटीएम से महीने में 3 बार से ज़्यादा पैसे निकालने पर ₹23 प्रति ट्रांजैक्शन और ₹8.50 गैर वित्तीय ट्रांजेक्शन पर शुल्क लगेगा।

6.  HDFC बैंक ने क्रेडिट कार्ड चार्ज बढ़ाए

HDFC ने नए चार्ज लागू किए हैं: - गेमिंग ऐप्स पर ₹10,000 से ज्यादा खर्च पर 1% शुल्क - वॉलेट में ₹10,000 से ज्यादा लोड पर शुल्क - ₹50,000 से ज्यादा बिल पेमेंट पर अतिरिक्त शुल्क