बीकानेर: कीटनाशक के असर से तबीयत बिगड़ी, महिला की मौत

Jun 14, 2025 - 11:42
 0  116
बीकानेर: कीटनाशक के असर से तबीयत बिगड़ी, महिला की मौत

बीकानेर: कीटनाशक के असर से तबीयत बिगड़ी, महिला की मौत

बीकानेर, 14 जून 2025: जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र में एक महिला की कीटनाशक के प्रभाव से मौत का मामला सामने आया है। घटना ग्राम किसनासरकी है। जहां कीटनाशक के छिड़काव के दौरान एक महिला की तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। मृतका की पहचान गुड्डी देवी (51), पत्नी शेराराम मेघवाल, के रूप में हुई है।

कालू थानाधिकारी धर्मवीर धांगड़ ने बताया कि शेराराम मेघवाल ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में कहा कि उनकी पत्नी गुड्डी देवी खेत में नरमा की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर रही थीं। इस दौरान कीटनाशक के श्वास के माध्यम से शरीर में जाने के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं। परिजन उन्हें तुरंत लूणकरनसर के उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0