बीकानेर: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो साल तक महिला से दुष्कर्म

बीकानेर में महिला के साथ दो साल तक देह शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

Jun 20, 2025 - 11:06
 0  334
बीकानेर: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो साल तक महिला से दुष्कर्म
बीकानेर: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो साल तक महिला से दुष्कर्म

बीकानेर: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो साल तक महिला से दुष्कर्म

 
BIKANER NEWS  : बीकानेर में महिला के साथ दो साल तक देह शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने चूरू एसपी ऑफिस पहुंचकर आरोपी के खिलाफ न्याय की गुहार लगाई है।
 
महिला के अनुसार, साल 2023 में वह रतनगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में एक युवक के घर काम करने जाती थी। युवक ने उसे खाना बनाने, कपड़े धोने और पोछा लगाने का काम दिया था। कुछ समय बाद युवक ने उसे घर पर ही रुकने को कहा ताकि आने-जाने में परेशानी न हो। महिला जब उसके घर रहने लगी, तो एक दिन युवक ने उसकी इच्छा के खिलाफ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने शादी का झांसा दिया।
 
इसके बाद वह महिला को बीकानेर ले गया, जहां दो साल तक लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान उसने महिला की अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए और उन्हीं के जरिये उसे ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता के अनुसार, 21 अप्रैल को युवक ने अचानक उससे नाता तोड़ दिया और कहा कि उसकी सगाई हो चुकी है। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने पुलिस में शिकायत की तो उसके फोटो और वीडियो वायरल कर देगा।
 
महिला ने 15 जून को बीकानेर के सदर थाने में शिकायत देने की कोशिश की, लेकिन वहां आरोपी अपने साथियों के साथ पहुंच गया और उसे जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण महिला बीकानेर छोड़कर वापस अपने गांव लौट गई। अब पीड़िता ने चूरू एसपी से मिलकर न्याय की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0