बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, कई हिस्सों में मिला शव
Bikaner: Young man dies a painful death after being hit by a train
बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, कई हिस्सों में मिला शव
बीकानेर। किले के देशनोक-पलाना रेल मार्ग पर एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह घटना की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर देशनोक सामुदायिक चिकित्सालय की मोर्चरी में भिजवा दिया गया। BIKANER NEWS
पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच है। उसने कॉफी रंग की पैंट और सफेद शर्ट पहनी थी। शव के पास से किसी प्रकार का दस्तावेज या निजी सामान नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान की जा सके। पुलिस घटना स्थल के आस-पास के मोहल्ले और अन्य क्षेत्रों में मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। BIKANER NEWS
देशनोक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके मोहल्ले या जान-पहचान में कोई 40-45 वर्ष का व्यक्ति लापता है, तो वे देशनोक सामुदायिक चिकित्सालय में जाकर शिनाख्त कर सकते हैं। घटना की जांच और पहचान की प्रक्रिया जारी है। BIKANER NEWS
digeshbapeu