बीकानेर: चोरो ने घर में घुसकर 96 हजार नकद और जेवरात किए पार, मामला दर्ज 

बीकानेर: चोरो ने घर में घुसकर 96 हजार नकद और जेवरात किए पार, मामला दर्ज 
NAPASAR NEWS

बीकानेर: चोरो ने घर में घुसकर 96 हजार नकद और जेवरात किए पार, मामला दर्ज 

बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव मुंडसर में चोरी की वारदात ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी है। अज्ञात चोरों ने रात के समय घर में घुसकर नकदी और सोने के आभूषण चोरी कर लिए। मामले की जानकारी के अनुसार, यह वारदात 9 दिसंबर की रात हुई। पीड़ित रामरतन पुत्र नानुराम जाट ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि रात में उसके छोटे भाई ओमप्रकाश के घर में चोर घुस आए और आलमारी व संदूक के ताले तोड़कर 96 हजार रुपए नकद, दो मंगलसूत्र और अन्य आभूषण चोरी कर ले गए। घटना का पता सुबह लगा, जब घर के सदस्य जागे और ताले टूटे हुए पाए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई कविंद्र कुमार को सौंपी है।