महिला को 55 की उम्र में चढ़ा प्यार का खुमार, 32 वर्षीय प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या 

Jun 17, 2025 - 10:32
Jun 17, 2025 - 11:00
 0
महिला को 55 की उम्र में चढ़ा प्यार का खुमार, 32 वर्षीय प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या 

महिला को 55 की उम्र में चढ़ा प्यार का खुमार, 32 वर्षीय प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या 

Jhunjhunu News : राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक सनसनी खेस मामला सामने आया है।  जहा शादी के करीब चालीस साल से अधिक समय बीतने के बाद महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवा दी। पुलिस द्वारा हत्या के  आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने पर मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने सोमवार देर शाम मृतक की पत्नी पूनम को भी गिरफ्तार कर लिया।

झुंझुनू पुलिस ने बताया कि 10 जून की सुबह पचेरीकलां-बुहाना मार्ग पर ढाणी दौचाना हाल निवासी अनूप सिंह का शव संदिग्ध हालत में मिला था। मृतक की बेटी मोनिका ने वाहन की टक्कर से मौत होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लेकिन मृतक अनूप सिंह के गले पर चोट के निशान थे। इससे मामला संदिग्ध हो गया।

जांच में सामने आया कि 55 वर्षीय पूनम का अपने से काफी छोटे 32 वर्षीय कृष्ण कुमार से प्रेम संबंध था। इस पर पुलिस ने कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी कृष्ण कुमार ने पुलिस को बताया कि वह मृतक के घर पानी का टैंकर सप्लाई करता था। इस दौरान उसके पूनम से संबंध बन गए। अनूप सिंह को जब इसकी भनक लगी, तो वह पत्नी से मारपीट करने लगा। इस पर पूनम और कृष्ण कुमार ने मिलकर अनूप को रास्ते से हटाने की साजिश रची। हत्या के बाद शव को सड़क पर इस तरह फेंका गया, जिससे यह दुर्घटना लगे।

अभी तक पुलिस ने पूनम और कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन जांच में अन्य लोगों की भूमिका सामने आने की संभावना है। दोनों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।  दोनों को मंगलवार को महिला को न्यायालय में पेश किया जाएगा।