बीकानेर: तेज धमाके की आवाज से फैली दहशत, लोग निकले घरों से बाहर

आवाज के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और एक-दूसरे से जानकारी लेने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आसमान में अचानक बड़ी संख्या में पक्षी उड़ने लगे।

Jul 3, 2025 - 10:32
 0  358
बीकानेर:  तेज धमाके की आवाज से फैली दहशत, लोग निकले घरों से बाहर
बीकानेर: तेज धमाके की आवाज से फैली दहशत, लोग निकले घरों से बाहर

बीकानेर: नोखा में तेज धमाके की आवाज से फैली दहशत

बीकानेर। गुरुवार सुबह नोखा और आसपास के क्षेत्रों में तेज धमाके की आवाज सुनाई दी जिससे एकबारगी दहशत का माहौल बन गया। यह घटना सुबह 7:54 बजे की बताई जा रही है जब स्थानीय निवासियों ने जोरदार धमाके की आवाज सुनी।

इस आवाज के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और एक-दूसरे से जानकारी लेने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आसमान में अचानक बड़ी संख्या में पक्षी उड़ने लगे। विशेषज्ञों की मानें तो यह तेज आवाज संभवतः किसी तेज गति से उड़ रहे विमान से उत्पन्न सोनिक बूम हो सकती है।

हालांकि अभी तक किसी भी आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा की जा रही है। इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं जब विमान की तेज गति से ऐसी आवाजें उत्पन्न होती हैं जो धमाके जैसी प्रतीत होती हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0