Bikaner weather : बीकानेर सहित प्रदेश के 23 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Bikaner weather : बीकानेर सहित प्रदेश के 23 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Bikaner weather : बीकानेर में दो दिनों से मौसम ने अपनी रंगत को बदल लिया है। इस वजह से गर्मी का गुस्सा कम हुआ है। आगामी दिनों में भी मौसम में परिवर्तन होने की संभावना जताई गई है। रविवार को बादलों की आवाजाही ने तापमापी के पारे को 6 डिग्री तक नीचे ला दिया। प्रदेश में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान बीकानेर में दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है सोमवार और मंगलवार को आंधी तथा मेघगर्जन की वजह से तापमान में और गिरावट आ सकती है। इससे पहले मौसम विभाग ने रविवार को रात 8 बजे के आस-पास आंधी या बूंदाबांदी का अनुमान जारी किया था। हालांकि बूंदाबांदी तो नहीं हुई लेकिन आंधी जरूर आ गई।
इससे पहले क्षेत्र में शनिवार को हुई बारिश का असर रविवार को दिनभर दिखा। दिन में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। जो शनिवार को दर्ज तापमान से 6 डिग्री कम है। इसके साथ ही प्रदेश में न्यूनतम तापमान भी सबसे कम बीकानेर में 33.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह एक दिन पहले 34.2 डिग्री रहा था।
आज प्रदेश के 23 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
राजस्थान में रविवार को प्री मानसून की दस्तक हो चुकी है। राज्य के अधिकतर शहरों में आज बारिश का दौर चला। बारिश के बाद दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राज्य में 6 डिग्री तक पारा गिरा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकतर शहरों में दिन का पारा 40 डिग्री से नीचे चला गया। राजधानी जयपुर में शाम 4 बजे बाद मौसम बदला और शहर के कई इलाकों में बारिश हुई।
मौसम विभाग ने 23 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें जयपुर, जयपुर शहर, टोंक, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, पाली, अजमेर, जोधपुर, सीकर, चूरू, झुंझुनू, बीकानेर, सिरोही, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसंमद, जालौर, नागौर, भीलवाड़ा, झालावाड़, बारां, सवाईमाधोपुर जिलों में और आस-पास क्षेत्रों के अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही आकाशीय बिजली व तेज सतही हवा चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 30-40 KMPH रहने की संभावना है।
What's Your Reaction?






