भारत के इस फेमस क्रिकेटर पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप, शादी का झांसा 5 साल तक किया उत्पीड़न!

RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल पर गाजियाबाद की युवती ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। युवती का दावा है कि 5 साल तक शादी का झांसा देकर शोषण किया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Jun 29, 2025 - 07:02
 0  245
भारत के इस फेमस क्रिकेटर पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप, शादी का झांसा 5 साल तक किया उत्पीड़न!
Yash Dayal controversy

भारत के इस फेमस क्रिकेटर पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप, शादी का झांसा 5 साल तक किया उत्पीड़न!

Yash Dayal controversy : IPL चैंपियन RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल एक गंभीर विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। गाजियाबाद की इंदिरापुरम निवासी एक युवती ने यश दयाल पर शादी का झांसा देकर 5 साल तक यौन और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

युवती ने 21 जून को IGRS (ऑनलाइन शिकायत पोर्टल) पर अपनी शिकायत दर्ज कराई और 25 जून को एक सोशल मीडिया पोस्ट में यश दयाल के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई। युवती ने कहा कि वह 5 वर्षों से यश दयाल के साथ रिलेशनशिप में थी और इस दौरान उसके साथ धोखा हुआ। उसके अनुसार यश कई और लड़कियों के साथ भी संबंधों में था। युवती ने चैट्स, कॉल रिकॉर्ड्स और वीडियो कॉल्स के सबूत भी जमा किए हैं।

पुलिस जांच में जुटी

ACP इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत IGRS पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन दोनों पक्षों के बयान जल्द लिए जाएंगे।

परिवार का इनकार

 यश दयाल के पिता ने इन आरोपों को झूठा बताया और कहा, “हम इस लड़की को जानते तक नहीं हैं।”महिला ने खुद को आर्थिक और सामाजिक रूप से असहाय बताते हुए महिला हेल्पलाइन 181 पर भी कॉल किया था, लेकिन कोई ठोस पुलिस कार्रवाई नहीं हो सकी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0