बीकानेर: दो युवको ने ढाणी में घुसकर महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म  

Two youths gang-raped a woman after entering the dhani

Jun 12, 2025 - 19:46
 0  698
बीकानेर: दो युवको ने ढाणी में घुसकर महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म  
Two youths gang-raped a woman after entering the dhani

बीकानेर: दो युवको ने ढाणी में घुसकर महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म  

बीकानेर: जिले के सेरूणा थाना क्षेत्र के बींझासर की रोही में 10 जून 2025 की रात एक अकेली रहने वाली महिला के साथ दुष्कर्म, मारपीट और लज्जा भंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने हरियाणा के दो व्यक्तियों, संदीप और कुलदीप, के खिलाफ सेरूणा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। 

सेरूणा थाना पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 10 जून की रात करीब 10 बजे हरियाणा निवासी संदीप और कुलदीप अवैध रूप से जबरन उसकी ढाणी में घुसे। उस समय वह ढाणी में अकेली थी। दोनों आरोपियों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। 

जब पीड़िता के पति और पुत्र घर लौटे, तो उसने उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी गाड़ी लेकर ढाणी में वापस आए और पीड़िता के बेटों को जान से मारने की नीयत से उनकी गाड़ी के पीछे अपनी गाड़ी दौड़ाई। इसके अलावा, आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और उसकी लज्जा भंग की। पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 1
Wow Wow 0