पानी के कुंड में तैरता मिला महिला का शव, पीहर पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

पानी के कुंड में तैरता मिला महिला का शव, पीहर पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
BIKANER NEWS : बीकानेर के महाजन थाना क्षेत्र में एक महिलाका शव पानी के कुंड में मिलने से सनसनी फ़ैल गई। घटना जैतपुर गांव की है जहां शनिवार सुबह सुमित्रा, पत्नी दुलीचंद, का शव उनके घर में बने पानी के कुंड में मिला। मृतका के पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
महाजन थानाधिकारी कश्यप सिंह के अनुसार, आज सुबह पुलिस को घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सुमित्रा के शव को कुंड से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भेजा। मृतका के पीहर पक्ष ने सुमित्रा के पति, सास और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या का मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, मृतका का परिवार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा हुआ है और शव को अभी तक नहीं लिया गया है। वर्तमान में शव अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है।
What's Your Reaction?






