GST की 0% डोज... अब इन 10 चीजों पर नहीं लगेगा कोई टैक्‍स, हो जाएगी बल्‍ले-बल्ले

Sep 4, 2025 - 11:16
 0  219
GST की 0% डोज... अब इन 10 चीजों पर नहीं लगेगा कोई टैक्‍स, हो जाएगी बल्‍ले-बल्ले
GST

GST की 0% डोज... अब इन 10 चीजों पर नहीं लगेगा कोई टैक्‍स, हो जाएगी बल्‍ले-बल्ले

बीकानेर न्यूज़। जीएसटी परिषद ने बड़ा फैसला लेते हुए टैक्स स्ट्रक्चर में बदलाव किया है। अब सिर्फ 5% और 18% की दो दरें ही लागू होंगी। इसके साथ ही रोज़मर्रा की ज़रूरी चीज़ों और बीमा-हेल्थ से जुड़ी कई सेवाओं पर जीएसटी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। ऐसे कई आइटम हैं जिन पर जीएसटी को शून्‍य कर दिया गया है। आइए, यहां उनके बारे में जानते हैं।

जीएसटी परिषद ने कुछ जरूरी चीजों पर टैक्स की दरें शून्‍य कर दी हैं। पहले पनीर और छेना (जो पैकेट में बंद होते थे और जिन पर लेबल लगा होता था) पर 5% जीएसटी लगता था। अब इस पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इसी तरह, दूध पर भी पहले 5% जीएसटी था, जो अब शून्य हो गया है। पिज्जा ब्रेड, खाखरा, चपाती और रोटी पर भी अब कोई जीएसटी नहीं लगेगा। पहले इन पर 5% टैक्स लगता था। पराठा और अन्य तरह की भारतीय ब्रेड भी अब सस्ती हो जाएंगी। इन पर भी पहले 5% जीएसटी लगता था।


सिर्फ खाने-पीने की चीजें ही नहीं, बल्कि कुछ और चीजों पर भी टैक्स कम हुआ है। व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर पहले 18% जीएसटी लगता था। अब यह भी शून्य हो गया है। इसका मतलब है कि बीमा कराना अब सस्ता हो जाएगा। कुछ जीवन रक्षक दवाएं भी सस्ती हो गई हैं। 33 दवाओं पर जीएसटी हटा दिया गया है। मेडिकल में इस्तेमाल होने वाली ऑक्सीजन पर भी पहले 12% जीएसटी था, जो अब नहीं लगेगा। बच्चों के लिए भी अच्छी खबर है। पेंसिल, शार्पनर, क्रेयॉन और पेस्टल पर पहले 12% जीएसटी लगता था। अब यह सब टैक्स फ्री हो गया है। अभ्यास पुस्तिकाएं, नोटबुक और इरेजर भी अब सस्ते हो जाएंगे। इन पर भी पहले 12% जीएसटी लगता था।

0% जीएसटी आइटम

पनीर और छेना (प्री-पैकेज्ड और लेबलड) 5% 0%
UHT (अल्ट्रा-हाई टेम्परेचर) दूध 5% 0%
पिज्जा ब्रेड 5% 0%
खाखरा, चपाती या रोटी 5% 0%
पराठा, कुल्‍चा और अन्य पारंपर‍िक ब्रेड 5% 0%
व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा 18% 0%
कुछ जीवन रक्षक दवाएं (33 दवाएं) अलग-अलग (लेकिन अब शून्य) 0%
मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन 12% 0%
शार्पनर, क्रेयॉन और पेस्टल 12% 0%
कॉपी, नोटबुक, पेंसिल, इरेजर 12% 0%

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 1
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0