‘I Love Muhammad’ विवाद पर बवाल, मौलाना तौकीर रजा सहित 40 हिरासत में

पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा समेत 40 लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही, 2000 अज्ञात लोगों के खिलाफ 5 थानों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

Sep 27, 2025 - 13:37
 0  294
 ‘I Love Muhammad’ विवाद पर बवाल, मौलाना तौकीर रजा सहित 40 हिरासत में
I Love Muhammad' controversy

 ‘I Love Muhammad’ विवाद पर बवाल, मौलाना तौकीर रजा सहित 40 हिरासत में

I Love Muhammad' controversy:  यूपी के बरेली में जुमे की नमाज के बाद ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया। पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा समेत 40 लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही, 2000 अज्ञात लोगों के खिलाफ 5 थानों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि “मौलाना भूल गया कि शासन किसका है। धमकी देकर जाम नहीं होगा, कर्फ्यू भी नहीं लगेगा। ऐसा सबक सिखाएंगे कि आने वाली पीढ़ियां दंगा करना भूल जाएंगी।” I Love Muhammad' controversy

गौरतलब है कि मौलाना की अपील पर ही शुक्रवार को भीड़ सड़कों पर उतरी थी और पुलिस रोकने पहुंची तो पथराव कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर हालात काबू में किए।

इधर, लखनऊ की सड़कों पर नए होर्डिंग लगाए गए हैं जिन पर लिखा है – “I Love श्री योगी आदित्यनाथ जी” और “I Love Bulldozer।” वहीं, बाराबंकी में देर रात ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर फाड़े जाने पर तनाव फैल गया, हालांकि भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हालात काबू में कर लिए गए। I Love Muhammad' controversy

विवाद की शुरुआत कानपुर से
यह विवाद 4 सितंबर को कानपुर से शुरू हुआ था। बारावफात (ईद मिलाद-उन-नबी) जुलूस के दौरान ‘I Love Muhammad’ लिखा बैनर/लाइटबोर्ड लगाया गया। स्थानीय हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद पुलिस ने बैनर हटाकर 9 लोगों और 15 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की। इसके बाद यह विवाद धीरे-धीरे कई जिलों और राज्यों में फैल गया। I Love Muhammad' controversy

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0