बीकानेर में खेल-खेल में दर्दनाक हादसा: टाई गले में फंसी, 10 वर्षीय बच्चे की दम घुटने से मौत

Jul 31, 2025 - 11:33
 0  271
बीकानेर में खेल-खेल में दर्दनाक हादसा: टाई गले में फंसी, 10 वर्षीय बच्चे की दम घुटने से मौत

बीकानेर में खेल-खेल में दर्दनाक हादसा: टाई गले में फंसी, 10 वर्षीय बच्चे की दम घुटने से मौत

बीकानेर: जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव गुसाईसर बड़ा में बुधवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें खेल-खेल में एक 10 वर्षीय बच्चे की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, कानाराम कुम्हार (10) स्कूल से छुट्टी के बाद अपने भाई-बहन के साथ घर लौटा था। बच्चों की मां खाना परोसने रसोई में चली गई, जबकि पोती बाहर थी और दोनों पोते कमरे में खेलने लगे। खेलते समय कानाराम ने अपनी स्कूल टाई को खूंटी पर टांग रखा था। अचानक वह भागते हुए टाई की ओर आया और टाई उसके गले में फंस गई।

बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर मां तुरंत रसोई से बाहर आई और उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टर्स ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। हेड कॉन्स्टेबल देवाराम ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी हॉस्पिटल से मिली थी। परिवार की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है। मृतक के दादा पेमाराम प्रजापत ने बताया कि कानाराम गुंसाईसर बड़ा के एक स्कूल में पढ़ता था और बेहद चंचल व खुशमिजाज बच्चा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0