मेरठ के बाद यहाँ मिली नीले ड्रम में फिर मिली लाश, एक और मौत से हड़कंप, जानिए क्या है मामला? | Murder Mystery

लुधियाना के शेरपुर इलाके में नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम मेंलाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव के हाथ और पैर रस्सी से बंधे हुए थे।

Jun 27, 2025 - 15:54
Jun 27, 2025 - 15:59
 0  8
मेरठ के बाद यहाँ मिली नीले ड्रम में फिर मिली लाश, एक और मौत से हड़कंप, जानिए क्या है मामला? | Murder Mystery
Murder Mystery

मेरठ के बाद यहाँ मिली नीले ड्रम में फिर मिली लाश, एक और मौत से हड़कंप, जानिए क्या है मामला? | Murder Mystery

लुधियाना (पंजाब): मेरठ के बाद अब पंजाब के लुधियाना में भी नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम में एक अज्ञात व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। यह खौफनाक घटना शेरपुर इलाके की है, जहां एक खाली प्लॉट में पड़े ड्रम से बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि ड्रम में प्लास्टिक के बोरे में लिपटा शव बंद था, और उसके हाथ-पैर रस्सियों से बंधे हुए थे। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला नजर आ रहा है। थाना डिवीजन नंबर 6 की एसएचओ कुलवंत कौर ने बताया कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है, और यह आशंका है कि वह प्रवासी मजदूर हो सकता है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की स्थिति देखकर लगता है कि यह ड्रम कई दिनों से वहां पड़ा था। अधिकारी अब यह जानने की कोशिश में जुटे हैं कि यह हत्या कितने दिन पहले हुई।

सीसीटीवी और फैक्ट्री डेटा से सुराग की तलाश

पुलिस ने ड्रम की जांच की तो पता चला कि यह नया था, जिससे हत्या की योजना पहले से बनाए जाने की आशंका और मजबूत हो गई। लुधियाना की करीब 42 ड्रम निर्माता फैक्ट्रियों से पूछताछ की जा रही है ताकि ड्रम की खरीद की जानकारी मिल सके। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

मेरठ के कांड से जुड़ रहा है मामला?

यह मामला मेरठ की उस घटना से मेल खाता है जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर शव को नीले ड्रम में छुपा दिया था। लुधियाना पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं यह हत्या भी उसी तरह के षड्यंत्र का हिस्सा तो नहीं।

पुलिस जुटी जांच में, फैला दहशत का माहौल

इस रहस्यमयी हत्या से शेरपुर और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द से जल्द मामले की गुत्थी सुलझाने की कोशिश जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0