बीकानेर: करंट की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत 

बीकानेर: करंट की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत 

Jun 14, 2025 - 13:43
 0  178
बीकानेर: करंट की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत 

बीकानेर: करंट की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत 

बीकानेर। खेत में पानी का बूस्टर चालू करते समय करंट लग जाने से 17 वर्षीय नाबालिग की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के कितासर रोही में 13 जून की सुबह 8 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतक के पिता श्रवण राम ने रिपोर्ट दी है।

परिवादी ने बताया कि उसका बेटा सुरेश धतरवाल काश्तशुदा खेत में सुबह 8 बजे के आसपास बूस्टर चालू कर रहा था। इसी दौरान बूस्टर चालू करते समय करंट लग गया। जिसके चलते उसके बेटे की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0