बीकानेर: महिला के साथ पहले किया दुष्कर्म, फिर की जान से मारने की कोशिश, मामला दर्ज
बीकानेर: महिला के साथ पहले किया दुष्कर्म, फिर की जान से मारने की कोशिश, मामला दर्ज
बीकानेर न्यूज़। जिले के खाजुवाला थाना क्षेत्र से महिला के साथ दुष्कर्म और जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने 17 केवाईडी निवासी कमलेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
घटना 2 और 3 सितंबर के बीच की बताई जा रही है। 32 वर्षीय पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन दुष्कर्म किया। साथ ही उसे जान से मारने की कोशिश करते हुए लगातार तंग और परेशान किया। खाजुवाला पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0