राजस्थान के 10 जिलों में गर्मी और 23 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट, पढ़े खबर

Jun 14, 2025 - 10:37
 0  274
राजस्थान के 10 जिलों में गर्मी और 23 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट, पढ़े खबर
राजस्थान के 10 जिलों में गर्मी और 23 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट, पढ़े खबर

राजस्थान के 10 जिलों में गर्मी और 23 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट, पढ़े खबर

Weather in Rajasthan : जून के दूसरे हफ्ते में  सूरज जैसे आग उगलने की जिद पर उतर आया है। शुक्रवार को तापमान इस सीजन की नई ऊंचाई पर पहुंच गया, 46.4 डिग्री सेल्सियस। शहर की सड़कों पर दोपहर में ऐसा सन्नाटा पसरा रहा, जैसे गर्मी ने खुद लॉकडाउन लगा दिया हो। लोग जरूरी कामों में ही घर से निकल रहे हैं और निकलते वक्त चेहरा भी लू से जैसे सवाल करता है ’’अब और कितना?’’ 

राजस्थान में 23 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है। मौसम केंद्र के अलर्ट के बाद गर्मी-लू से राहत मिलने की संभावना बढ़ गई है। शुक्रवार को श्रीगंगानगर शुक्रवार को देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 49.4 डिग्री पहुंच गया। यहां इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। साथ ही यहां जून महीने में अधिकतम तापमान का 7 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया।

इससे पहले श्रीगंगानगर में 1 जून 2018 को 49.1 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था। श्रीगंगानगर में जून महीने का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान 14 जून 1934 को 50 डिग्री दर्ज किया गया था। राज्य के 21 शहरों में आज जबरदस्त गर्मी और उमस रही, जिसके कारण यहां तापमान 44 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ।

मौसम विभाग ने आज श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी किया है। जोधपुर, बाड़मेर, जालोर और चूरू में ऑरेंज अलर्ट और जैसलमेर, बीकानेर, नागौर और झुंझुनूं में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा जयपुर समेत 23 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

इन  जिलों में बरसात की संभावना 

भीषण गर्मी के बीच कई जिलों में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम बदला और आंधी के साथ बारिश हुई। जयपुर, अलवर, अजमेर, भरतपुर, जोधपुर में बादल छाए और आंधी चलने के साथ बारिश हुई। जयपुर में वीकेआई एरिया में बरसात हुई। दिल्ली-एनसीआर से सटे भरतपुर, हनुमानगढ़, अलवर और झुंझुनूं में भी आंधी चली और बारिश हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0