राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी, कल से आंधी-बारिश का अलर्ट
राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी, कल से आंधी-बारिश का अलर्ट
राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी, कल से आंधी-बारिश का अलर्ट
Rajasthan weather : राजस्थान मेें भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। दिन और रात के तापमान में सामान्य से चार से पांच डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम केन्द्र के अनुसार कोटा, उदयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेंघगर्जन, आंधी के साथ हल्की बारिश का दौर 14-15 जून से शुरू होगा। जोधपुर, बीकानेर संभाग में भी 15 जून को दोपहर बाद मेघगर्जन-आंधी, व हल्की बारिश होने की संभावनाएं हैं। बीकानेर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में आगामी दो दिन तेज धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है। गुरुवार को राज्य के 17 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। सबसे अधिक दिन का तापमान श्रीगंगानगर में 47.8 डिग्री दर्ज किया गया। पढे़ं प्रदेश ञ्च पेज ०७इसके अलावा आठ शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। सबसे अधिक रात का न्यूनतम तापमान प्रतापगढ़ में 32.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र के अनुसार जोधपुर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग में भी अधिकतम तापमान 44-47 डिग्री, हीटवेव और ऊष्णरात्रि दर्ज होने की संभावना है।
प्रदेश में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी ने दो श्रमिकों की जान ले ली। जोधपुर में नगर निगम के सफाई कर्मचारी दीपक तेजी की तेज गर्मी के कारण तबीयत बिगड़ने से इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वहीं झालरापाटन में बनास स्टोन पर काम करने वाले एक मजदूर की गर्मी के चलते तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
2
Wow
0