बीकानेर में मलबा उगल रहा सोना-चांदी, छुपा है दर्द और खजाना, दिन-रात पुलिस का पहरा

बीकानेर मदान मार्केट हादसे के बाद मलबे से निकल रहा है सोना-चांदी, नगर निगम की निगरानी में हो रही है मलबे की छानबीन। जानिए पूरी खबर।

Jul 21, 2025 - 08:19
 0  5
बीकानेर में मलबा उगल रहा सोना-चांदी, छुपा है दर्द और खजाना, दिन-रात पुलिस का पहरा
BIKANER NEWS

बीकानेर में मलबा उगल रहा सोना-चांदी, छुपा है दर्द और खजाना, दिन-रात पुलिस का पहरा

BIKANER NEWS :  मदान मार्केट हादसे को ढाई महीने बीत चुके हैं, लेकिन मलबे की कहानियां आज भी खत्म नहीं हुईं। एक तरफ इस मलबे ने 11 जिंदगियों को निगल लिया, तो दूसरी तरफ अब यही मलबा सोना-चांदी उगल रहा है। पुराने जेल परिसर में रखे गए इस मलबे की रोजाना सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक छानबीन की जा रही है। जहां मजदूर दिनभर मिट्टी-कंकड़ छानकर उसमें से आभूषण और औजार निकाल रहे हैं। BIKANER NEWS

मदद से ज्यादा सख्ती

इस मलबे में लाखों रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और जेवरात के औजार मौजूद हैं। ऐसे में नगर निगम व प्रशासन की निगरानी में इसे छाना जा रहा है। किसी भी व्यक्ति को मलबे के पास जाने की इजाजत नहीं है। मलबे की सुरक्षा की जिम्मेदारी नगर निगम और होमगार्ड को सौंपी गई है। चारों ओर पुलिस का पहरा दिन-रात तैनात है। BIKANER NEWS

जब औजार मिलते हैं, भर आती हैं आंखें

मदन मार्केट हादसे में जिन परिवारों ने अपनों को खोया, वे जब मलबे से अपने परिजनों की दुकानों के औजार, डाई, डाई कटिंग पीस निकलते देखते हैं, तो उनकी आंखें भर आती हैं। इस हादसे ने केवल इमारत नहीं गिराई, बल्कि कई परिवारों की उम्मीदों को भी मलबे में दफन कर दिया।

तालाबंद पेटी में रखे जा रहे कीमती सामान

मलबे से जो भी सोना-चांदी के आभूषण और टुकड़े निकलते हैं, उन्हें एक विशेष तालाबंद पेटी में रखकर सुरक्षित किया जा रहा है। निगम अधिकारी पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं। अनुमान है कि अभी 10 दिन और इसी तरह मलबे की छनाई चलेगी। BIKANER NEWS

मलबा नहीं, बारीकियों में छुपा है सोना

छानबीन का काम लोहे की जाली से किया जा रहा है। बड़ी मात्रा में मलबा छानने के बाद भी बारीक मिट्टी को अलग से सुरक्षित रखा जा रहा है। क्योंकि संभावना है कि उसमें भी सोने-चांदी के कण या टुकड़े मौजूद हों। BIKANER NEWS

अभी बाकी है काम

अब तक मलबे की करीब 30 से 45 ट्रॉली निकाली जा चुकी है, जिसमें से प्रतिदिन 3 से 4 ट्रॉली छानी जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि मोटे मलबे की छनाई में अभी 10 दिन और लग सकते हैं, जबकि बारीक मलबे की जांच में और समय लगेगा। BIKANER NEWS

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0